
जशपुरनगर 01 जुलाई 2026/ अपर कलेक्टर जशपुर ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6 क्रमांक 4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बांसबहार निवासी स्व. संदीप साय पैकरा का भटकल कर्नाटक में मछली मारने के दौरान समुद्र में डूबने से 27 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी सविता पैकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।









