Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक,  विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

 
पीएम स्वनिधि योजना में पात्र स्ट्रीट वेंडरों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में निराकरण करने हेतु किया निर्देशित
सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा 01 जुलाई 2026/
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को  निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निराकरण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करे। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री ईशान जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर द्वय श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए शेष पात्र किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की प्रगति का जानकारी लेते हुए संयुक्त खाताधारक किसानों का भी नियमानुसार पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राजस्व पट्टाधारियों का  शत प्रतिशत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन कराने  निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने नगरीय निकायों में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें त्वरित रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अधिकाधिक हितग्राहियों को शामिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने  शिक्षकों की आवश्यकता वाले विद्यालयों में शीघ्रता से  अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण निर्धारित अवधि में सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जुलाई माह के खाद्यान्न आबंटन एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान एवं सोसायटी में जल्द से जल्द खाद्यान्न का पूर्ण भंडारण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी रखने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में  सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए  कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने निर्देशित किया। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले  विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम जन शिकायत एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सहकारी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए विभागीय समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला सहकारी विकास समिति अंतर्गत आयोजित सहकारी सप्ताह के सम्बंध में जानकारी लेते हुए जिले की सभी सहकारी समितियों में निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रमों का संचालन किया जाए। बैठक में सभी सहकारी समितियों में वृहद स्तर पर पौधरोपण, किसान संगोष्ठियों का आयोजन, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति बढ़ाने तथा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पात्र किसानों के पंजीयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहकारी सप्ताह के कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी