Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली बैंकिंग संस्थानों की बैठक शासकीय योजनाओं के ऋण वितरण व प्रगति की हुई समीक्षा पीएम सूर्यघर  व पीएम स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति में प्रगति लाने के दिए निर्देश योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं बैंक – कलेक्टर

कोरबा, 01 जुलाई 2026/  कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री ईशान जायसवाल,  सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग,  लीड बैंक मैनेजर  कृष्णा भगत,  सीएमओ  नगरीय निकाय,  बैंक प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को शासन की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना बताते हुए पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत  विभागों से प्रेषित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही कर स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके।
कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए  विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को योजना की जानकारी देकर आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी