Ro no D15139/23

सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह संकुल पोलमी व संकुल निरधि के विद्यार्थियों का हुआ संयुक्त स्वागत

 कोरबा, 01 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच श्री सुशील जगत तथा एसएमडीसी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन सेजेस पोलमी हाई स्कूल की प्राचार्य सविता कश्यप के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संकूल अंतर्गत प्रधानपाठक श्री अशोक कुमार भोई, श्री सुशील तिवारी, श्री देवराज सिंह राजपूत, श्री मोहन कश्यप, श्री संतोष कर्ष, श्री राधेलाल टोप्पो, श्री नारायण सिंह राजपूत, श्री दिनेश भार्गव,श्री  पुष्प कुमार जायसवाल, श्री जीवन लाल धीवर, श्री आर. पी. धीरेंद्र, श्री ओ. पी. तिवारी, श्री अमर श्याम, श्री जयंत सागर एवं श्री एस. के. कुर्रे सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी