Ro no D15139/23

सर्जिकल रोबोटिक्स में भारत का डंका

(एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को मिला प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग कंपनी” सम्मान)

 

जून 2026: भारत के मेडिकल टेक्नोलॉजी (मेडटेक) क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को सर्जिकल रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी (एसआरटी) इंडस्ट्री अवार्ड्स 2026 में “आउटस्टैंडिंग कंपनी” सम्मान से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार पाने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि कंपनी का चयन सर्जिकल रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों— इंट्यूइटिव, मेडट्रॉनिक, जॉनसन एंड जॉनसन मेडटेक, डिस्टलमोशन, मेरिल, माइक्रोपोर्ट, थिंक सर्जिकल, फ्यूटेक और प्रिसिजन आईओ ग्रुप—के बीच से किया गया। इस सम्मान ने वैश्विक सर्जिकल रोबोटिक्स उद्योग में एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल की मजबूत और अग्रणी उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है।

 

अपने चौथे संस्करण में प्रवेश कर चुके सर्जिकल रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी (एसआरटी) इंडस्ट्री अवार्ड्स को सर्जिकल रोबोटिक्स क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मानों में गिना जाता है।

 

इन पुरस्कारों का आयोजन सर्जिकल रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी (एसआरटी), जो सर्जिकल रोबोटिक्स इकोसिस्टम पर केंद्रित दुनिया का प्रमुख समाचार एवं इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, द्वारा क्यूएनएक्स के सहयोग से किया जाता है। ये पुरस्कार उन संस्थानों, तकनीकों और उद्योग जगत के नेताओं को सम्मानित करते हैं जिन्होंने रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के क्षेत्र में परिवर्तनकारी प्रगति की है। यह सम्मान नवाचार, क्लीनिकल प्रभाव, तकनीकी नेतृत्व और व्यावसायिक उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाता है।

 

एसआरटी इंडस्ट्री अवार्ड्स के विजेताओं में सर्जिकल रोबोटिक्स के भविष्य को दिशा देने वाले कई प्रमुख नाम शामिल रहे। स्टीव बेल को इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड, माइक्रोबॉट मेडिकल को इनोवेटिव स्टार्ट-अप अवार्ड, सेंटेंटे को उसके सेंटेंट रोबोटिक सिस्टम के लिए ग्राउंडब्रेकिंग टेक्नोलॉजी अवार्ड, मून सर्जिकल को मेस्ट्रो इनसाइट्स के लिए सॉफ्टवेयर इनोवेशन अवार्ड और डॉ. ब्रायन कोहेन (कोहेन ऑर्थोपेडिक) को आउटस्टैंडिंग हेल्थकेयर प्रोवाइडर अवार्ड प्रदान किया गया। इन सभी प्रतिष्ठित विजेताओं के बीच एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल ने सबसे प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग कंपनी का खिताब अपने नाम किया।

 

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल के संस्थापक, चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, ” एसआरटी इंडस्ट्री अवार्ड्स में आउटस्टैंडिंग कंपनी पुरस्कार जीतना एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल और पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान विश्वस्तरीय, नवोन्मेषी, सुलभ और किफायती सर्जिकल रोबोटिक तकनीक विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह उपलब्धि हमें अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से सर्जिकल देखभाल में बदलाव लाने और दुनिया भर में रोबोटिक सर्जरी की पहुंच बढ़ाने के अपने मिशन को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।”

 

पिछले कुछ वर्षों में एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल ने अपने प्रमुख एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम के माध्यम से सर्जिकल रोबोटिक्स क्षेत्र में दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती कंपनियों में अपनी पहचान बनाई है। भारत में विकसित इस प्रणाली का उद्देश्य रोबोटिक सर्जरी को अधिक लोकतांत्रिक, सुलभ और किफायती बनाना है। यह प्रणाली अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा लगाने वाली) सर्जरी, तकनीकी नवाचार, टेलीसर्जरी और कम लागत के माध्यम से रोबोटिक सर्जरी की पहुंच को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी लगातार क्लीनिकल अपनाने, नियामकीय उपलब्धियों और अगली पीढ़ी की सर्जिकल तकनीकों में निवेश के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति मजबूत कर रही है।

 

आउटस्टैंडिंग कंपनी पुरस्कार कंपनी की विकास यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सम्मान वैश्विक मेडिकल टेक्नोलॉजी नवाचार के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी मजबूत करता है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल रोबोटिक्स समुदाय द्वारा कंपनी की तकनीकी क्षमता, दूरदृष्टि और भविष्य की सर्जरी को आकार देने की प्रतिबद्धता पर जताए गए विश्वास का प्रमाण है।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?