Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री को पेट्रोलियम पदार्थ का रेट कम करने शिव सेना ने लिखा पत्र

रायपुर, शिवसेना छत्तीसगढ़ (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) ने समाचार पत्र के माध्यम से एवं भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में पेट्रोलियम पदार्थ, पेट्रोल ,डीजल एवं रसोई गैस की कीमत कम करने की मांग किया है। विदित हो कि अमेरिका इरान के चल रहे युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर थी ।                          एवं भारत सरकार की अदूरदर्शी नीति के कारण भारत में पेट्रोलियम पदार्थ , डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई थी। जिससे देश में महंगाई चरम स्तर पहुंच चुकी है। अभी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव प्रति बैरल 70 डॉलर है जो कि अमेरिका इराक युद्ध के समय 120 डॉलर प्रति बैरल था। इस तरह प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत में 50 डॉलर की कमी हुई है। जिससे देश में पेट्रोलियम पदार्थ ,पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस की कीमतों में कमि आनी चाहिए थीं।किंतु देश में बैठी भाजपा की सरकार ,उसके मुखिया नरेंद्र मोदी और देश की पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा आपदा में अवसर खोजते हुए महंगाई ,बेरोजगारी, गरीबी से त्रस्त भारत की गरीब जनता का खून चूसने में कोई गुरेज नहीं की जा रही है ।जबकि होना यह चाहिए था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने पर देश की जनता को सरकार द्वारा कम दर पर पेट्रोलीयम पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस उपलब्ध कराया जाना था ।किंतु भाजपा की सरकार की संवेदनशीलता मर चुकी है ।और उसे भारत देश की महंगाई पीड़ित जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। उसे मात्र देश की जनता को लूटना और खसोटना है। शिवसेना पुनः प्रधानमंत्री से मांग करती है कि भारत देश की जनता को महंगाई से निजात दिलाने हेतु पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमि करने की कृपा करेंगे। देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें कम होने से अपने आप महंगाई कम हो जाएगी। और देश की जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    सर्जिकल रोबोटिक्स में भारत का डंका

    (एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को मिला प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग कंपनी” सम्मान)   जून 2026: भारत के मेडिकल टेक्नोलॉजी (मेडटेक) क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को…

    Read more

    वीबी जीरामजी अधिनियम लागू कलेक्टर ने की श्रमिकों से मुलाकात, दी शुभकामनाएं श्रमिकों ने जताया शासन के प्रति आभार

    रायपुर 02 जुलाई 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज वीबी जीरामजी अधिनियम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन