Ro no D15139/23

पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

Anganwadi Inauguration : पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर पंडवा में कार्यरत फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी द्वारा लेस्लीगंज के अखौरी दीदरी में स्थित अत्यंत जर्जर और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कर उसे एक आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में तब्दील कर दिया है. इस नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने फीता काटकर किया. समारोह के दौरान डीएसडब्लू नीता चौहान ने केंद्र में आने वाले सभी छोटे बच्चों को पारंपरिक रूप से तिलक लगाया और उन्हें नये आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश कराया. फेयरमाईन कार्बंस कोल कंपनी की ओर से नए केंद्र के शुभारंभ पर बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे. मुख्य अतिथि ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मिठाई, नमकीन, फल से भरे डब्बे और चॉकलेट बच्चों के बीच वितरित किए.

दीवारों पर बनी पेंटिंग से खेल-खेल में पढ़ेंगे बच्चे

भवन की नई रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जो भवन कभी खंडहर जैसी स्थिति में था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है. भवन के फर्श पर आधुनिक टाइल्स लगाई गई हैं. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से दीवारों पर रंग-बिरंगे अक्षरों में अल्फाबेट (वर्णमाला) और मात्राएं लिखी गई हैं. साथ ही ज्ञानवर्धक और आकर्षक चित्र भी बनाए गए हैं, जिससे बच्चों को सुगम और मनोरंजक तरीके से पढ़ने में मदद मिलेगी.

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील और आरओ मशीन की मांग

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने मौके पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने कंपनी प्रबंधन से आग्रह करते हुए कहा कि यदि संभव हो तो केंद्र में बच्चों के लिए एक आरओ मशीन भी लगा दी जाए, जिससे बच्चों को पीने के लिए शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल सके. उन्होंने कंपनी के इस बेहतरीन सामाजिक कार्य की सराहना की.

सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाती रहेगी कंपनी: पीआरओ

मौके पर मौजूद फेयरमाईन कार्बंस के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि कंपनी शुरू से ही उपायुक्त की पहल पर हर तरह के सामाजिक कार्यों में जिला प्रशासन का हाथ बंटाती रही है और भविष्य में भी इन कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाएगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कंपनी के माध्यम से फिलहाल केंद्र के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई गई है. मौके पर फेयरमाईन कार्बंस कंपनी के एडमिन अंशु वर्मा, सुपरवाइजर अर्पणा मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविका करुणा निधि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.

  • Related Posts

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    Tanisha Gautam Jamshedpur: देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर…

    Read more

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    Bettiah News: पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान संबंधों और जल नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला देशहित में है और पूरे देश…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच