Ro no D15139/23

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क सुधार, शैक्षणिक अधोसंरचना एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।

 

*चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण*

 

नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष के बजट में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसके क्रियान्वयन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा।

 

*स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था*

 

बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए शहर के बड़े नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। वार्डों की छोटी नालियों की नियमित सफाई निगम अमले द्वारा की जा रही है। जिला अस्पताल के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर नालों से निकाले गए कचरे का सुरक्षित निष्पादन किया जा रहा है। खाली स्थानों एवं प्लॉटों में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है तथा संबंधित भू-स्वामियों को फेंसिंग कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वच्छता दीदियों को निर्धारित समय पर नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने कहा गया है।

 

*नाला निर्माण एवं जलभराव नियंत्रण*

 

इंदिरा नगर से जिला अस्पताल तक वर्षा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही नार कन्हैया नाला निर्माण परियोजना अंतर्गत आगे बसंतपुर अस्पताल तक नाला निर्माण कराया जाएगा। संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण स्थल पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं सामग्री का तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी अधिकारियों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

*सड़क सुधार एवं वर्षा पूर्व तैयारी*

 

शहर की सड़कों पर पेचवर्क एवं गड्ढों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि वर्षाकाल में नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महावीर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में गड्ढे भरे जा रहे हैं। डामर उपलब्ध होते ही डामरीकरण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

 

*हरित क्षेत्र एवं साफ-सफाई*

 

विद्युत मंडल द्वारा काटी गई झाडिय़ों को हटाया जा चुका है तथा सड़क किनारे झाडिय़ों की नियमित कटाई निगम की टीम द्वारा की जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

*शैक्षणिक अधोसंरचना का विकास*

 

नगर निगम के ठाकुर प्यारेलाल स्कूल का नियमित रखरखाव किया जा रहा है। वर्तमान बजट में विद्यालय भवन एवं खेल मैदान के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शामिल किया गया है। अन्य विद्यालयों के खेल मैदानों की भी नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

*सुरक्षा एवं जन-जागरूकता*

 

पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नगर निगम द्वारा भी संस्थानों को साफ-सफाई बनाए रखने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समझाइश दी जा रही है।

 

*आवारा पशु एवं डॉग कंट्रोल अभियान*

 

नगर निगम द्वारा आवारा एवं पालतू कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक लगभग 1500 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शिकायत मिलने पर आक्रामक एवं बीमार कुत्तों को तत्काल पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है। वार्डों में डॉग शेल्टर होम स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी है। पशु चिकित्सालय के माध्यम से प्रतिवर्ष एंटी-रेबीज टीकाकरण कराया जा रहा है। इसी प्रकार बसंतपुर मंडी परिसर में आवश्यकतानुसार साफ-सफाई एवं आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

 

*सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जीर्णोद्धार*

 

शहर के लगभग 15 वर्ष पुराने हाईटेक बस स्टैंड का नियमित रखरखाव एवं साफ-सफाई की जा रही है। इसके व्यापक जीर्णोद्धार की विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुराना गंज चौक स्थित जर्जर भवन को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है। भवन खाली होने के बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया जाएगा। वहीं औषधालय एवं पुत्रीशाला भवन परिसर में आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। गंज चौक हाट बाजार के आबंटित दुकानदारों को नियमित व्यवसाय संचालन के लिए नोटिस एवं आवश्यक समझाइश भी दी गई है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सतत रूप से कार्य कर रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहरी वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात