Ro no D15139/23

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेघावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करायी जाती है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पात्र विद्यार्थियों से 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल, निकटतम विकासखंड के जनपद में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, च्वाईस सेंटर या कार्यालय श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते है। ऑनलाईन आवेदन करते समय श्रमिक पंजीयन कार्ड, छात्र-छात्राओं का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ कम से कम एक वर्ष पूर्व श्रमिक पंजीयन वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा। योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र विद्यार्थियों का चयन मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने के लिए विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली नई आर्थिक शक्ति खेती हुई आधुनिक, परिवारों का भविष्य भी हो रहा सुरक्षित

        रायपुर, 06 जुलाई 2026/ राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना प्रदेश के किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। योजना के तहत प्रदान की जा रही…

    Read more

    नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से बढ़ी उपज, किसान लूचरण टंडन ने साझा किए अनुभव

      रायपुर,6 जुलाई 2026 /बलौदाबाजार जिले के किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विकासखंड सिमगा के ग्राम कचलोन निवासी प्रगतिशील किसान लूचरण टंडन ने…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’