Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में बहुमंजिला आवासों का निर्माण किया गया है। इसी क्रम में लखोली स्थित आवासीय परिसर में निर्मित 304 आवास पात्र हितग्राहियों को आबंटित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा लखोली आवास परिसर के 180 आवासों में अवैध रूप से कब्जा कर निवास कर रहे लोगों को लगातार नोटिस जारी कर आवास रिक्त करने कहा जा रहा है। साथ ही वास्तविक जरूरतमंद एवं निवासरत गरीब परिवारों को शासन के नियमों में उपलब्ध शिथिलता का लाभ प्रदान करते हुए निर्धारित स्वीकृति राशि जमा कर वैध रूप से आवास प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा नियमों में दी गई शिथिलता के तहत अब तक 17 कब्जाधारी परिवारों ने अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा कराई है तथा आवास का आबंटन होने के बाद शेष राशि किश्तों में जमा करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इसी प्रकार अन्य कब्जाधारी परिवारों ने भी राशि जमा कर आबंटन प्राप्त करने सहमति व्यक्त की है। अपात्र एवं सहमति प्रदान नहीं करने पर संबंधित परिवारों को नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात