Ro no D15139/23

परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव 07 जुलाई 2026। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में परिजनों की सहमति से 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत चिकित्सा अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकताओं द्वारा परामर्श कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने तथा अभियान में समस्त अभिभावकों एवं संस्था प्रमुखों को सम्मिलित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शासकीय विद्यालय बैगापारा लखोली, दिपिका विद्या मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी, शासकीय स्कूल हल्दी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंगदई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर सहित अन्य स्थलों पर परिजनों की सहमति से बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। जिसके तहत जिले में कुल 154 बालिकाओं का यूवीन पोर्टल पर पंजीयन कर, सहमति प्राप्त कर टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक कुल 4281 बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण किया गया है। शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ सभी विकासखण्डों के समस्त शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य अमलों द्वारा एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं, प्राचार्य व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को एचपीवी टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए सहयोग करने का अपील की गई।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात