Ro no D15139/23

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 07 जुलाई 2026। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला स्काउट-गाइड भवन स्टेट स्कूल राजनांदगांव में आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 तथा प्रस्तावित जिला वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 का अनुमोदन किया गया। जिला स्तरीय तृतीय सोपान निपुन जांच का आयोजन पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत डोंगरगढ़ विकासखण्ड में जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय तृतीय सोपान निपुन जांच आयोजित किये जाने निर्णय लिया गया। प्रस्तावित जिला एडवेंचर एवं प्रशिक्षण स्थल भूमि गाजमर्रा डोंगरगढ़ विषय पर चर्चा कर आगामी कार्रवाई किए जाने निर्णय लिया गया। रिक्त पुराने शाला भवन मुसरा डोंगरगढ़ को जिला प्रशिक्षण केन्द्र हेतु मांग प्रस्ताव भेजने निर्णय लिया गया।

बैठक में राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गोलछा, जिला अध्यक्ष श्री उमेश हथेल, जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश भावते, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा चटर्जी, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष श्री आलोक बिंदल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि श्री डॉ. मिलन टेम्भूरकर, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि श्री उत्तम गिडिया, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष खंडेलवाल, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री मुन्ना लाल साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती राखी रामटेके, युवा समिति अध्यक्ष श्री सुशील साहू, युवा समिति उपाध्यक्ष सुश्री मेनका साहू, सचिव विकासखण्ड राजनांदगांव श्री प्रवीण साव, सह सचिव डोंगरगढ़ सुश्री सुनीता चंद्राकर, सह सचिव डोंगरगांव श्री मनीष सोनी, श्रीमती रीना लारेंस, श्री तिलेश्वर बघेल, श्रीमती सरिता साहू, श्री प्रदीप जैन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार…

    Read more

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?