Ro no D15139/23

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन

VB-GRAMG की नवीन 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दर, जल संरक्षण कार्यों एवं विकसित भारत पंचायत प्लान की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 08 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, तकनीकी सहायकों, संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत उपलब्ध रोजगार,कार्य की मांग, समयबद्ध रोजगार और भुगतान के प्रावधान, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही VBGRAMG  अंतर्गत लागू नवीन मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकाधिक श्रमिकों से रोजगार कार्यों में सहभागिता करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से तालाब निर्माण एवं जीर्णाेद्धार, डबरी निर्माण, तालाब, नाला उपचार, कंटूर ट्रेंच, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, वृक्षारोपण तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को VBGRAMG के माध्यम से प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। इन कार्यों से जल उपलब्धता बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने तथा ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इस अवसर पर विकसित भारत ग्राम पंचायत कार्यक्रम (VBGRAMG) के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, ग्राम स्तरीय अभिलेखों एवं एमआईएस के अद्यतन, क्षमता विकास, कौशल उन्नयन, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं योजनाबद्ध बनाने के उद्देश्य से सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।
आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रगति, जियो टैगिंग, तकनीकी गुणवत्ता, किश्तों के भुगतान, समय-सीमा में आवास पूर्ण करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने कहा कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना है। VBGRAMG के अंतर्गत बढ़ी हुई 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दर से ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा। जल संरक्षण के कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित कर हम भविष्य की जल सुरक्षा, कृषि समृद्धि और सतत ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रख सकते हैं। विकसित भारत  पंचायत प्लान के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को योजनाबद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकासोन्मुख बनाने की दिशा में सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वित रूप से कार्य करें तथा  सक्रिय सहभागिता निभाने व ग्राम पंचायतों के समग्र विकास में सहयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार