Ro no D15139/23

40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता

Mens Health Guide: 40 की उम्र को पार करते करते पुरुषों के कंधे जिम्मेदारियां उठाते उठाते पूरी तरह से दब चुके होते हैं. बच्चों की पढ़ाई, करियर की टेंशन और होम लोन के इंस्टॉलमेंट्स के बीच वे अपने पूरे परिवार के लिए सुपरमैन बन चुके होते हैं. लेकिन हर किसी का ख्याल रखते-रखते पुरुष अक्सर अपनी ही सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं. वे हमेशा अपनी हेल्थ को यह कहकर टाल देते हैं कि मुझे क्या होगा, मैं तो पूरी तरह से फिट हूं. लेकिन लंबे समय तक यही सोच और की गई लापरवाही की वजह से ही उनकी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि 40 की उम्र को पार करते ही हाई बीपी, शुगर और दिल की बीमारियां बिना किसी लक्षण के चुपचाप शरीर में जगह बनाने लगती हैं. ऐसे में सोचिए अगर आप ही बीमार पड़ गए तो परिवार का क्या होगा? इसलिए, खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखने और अपनों के लिए हमेशा फिट रहने के लिए आपको रेगुलर बेसिस पर कुछ हेल्थ चेकअप करवाना शुरू कर देना चाहिए. समय पर की गई जांच बीमारी को शुरुआत में ही पकड़कर इलाज आसान बना देती है. तो चलिए उन हेल्थ चेकअप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें हर पुरुष को 40 की उम्र के बाद रेगुलर बेसिस पर करवाना शुरू कर देना चाहिए.

दिल को बचाकर रखने के लिए ब्लड प्रेशर की जांच

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी ब्लड आर्टरीज सख्त होने लग जाती हैं. ऐसा होने की वजह से दिल की बीमारियों के होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि 40 की उम्र पार करते ही आपको सबसे पहले ब्लड प्रेशर यानी कि बीपी की रेगुलर जांच करवाते रहना चाहिए. बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके कोई क्लियर लक्षण बाहर से नहीं दिखते, लेकिन यह अंदर ही अंदर हमारे दिल और किडनी को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा आपके लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना भी बहुत ही जरूरी है. यह एक सिंपल ब्लड टेस्ट है जिससे शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल का पता चलता है. अगर शरीर में गंदा या बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो नसों में ब्लॉकेज होने लगती है, जिससे आगे चलकर हार्ट अटैक का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

डायबिटीज और शुगर लेवल पर रखें नजर

आजकल की सिडेंटरी लाइफस्टाइल, लगातार बैठकर काम करने की आदत और गलत डाइट लेने की वजह से डायबिटीज होने का खतरा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि 40 की उम्र को पार करने के बाद हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म, यानी कि भोजन को एनर्जी में बदलने की कैपिसिटी, धीमी पड़ने लग जाती है. शुगर की सही स्टेटस जानने के लिए खाली पेट ब्लड शुगर की जांच और इसके साथ ही HbA1c टेस्ट आपको जरूर कराना चाहिए. HbA1c टेस्ट इसलिए भी सबसे बेस्ट होता है क्योंकि यह किसी एक दिन का नहीं, बल्कि पिछले तीन महीनों का एवरेज शुगर लेवल बताता है. अगर आपके परिवार में पहले से ही माता पिता या किसी अन्य को शुगर की बीमारी रही है, तो आपको यह टेस्ट हर साल बिना चूके जरूर कराना चाहिए.

प्रोस्टेट ग्लैंड की सेहत और जरूरी टेस्ट

प्रोस्टेट एक छोटा सा ग्लैंड होता है जो सिर्फ पुरुषों के ही शरीर में पाया जाता है. लेकिन 40 या 50 की उम्र के बाद इसका साइज धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. कई बार यह नॉर्मली बढ़ता है, लेकिन कुछ मामलों में यह प्रोस्टेट कैंसर का भी रूप भी ले सकता है. इसकी शुरुआती जांच के लिए पीएसए यानी प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट किया जाता है, जो कि एक नॉर्मल ब्लड टेस्ट ही है. अगर आपको पेशाब करने में किसी तरह की दिक्कत महसूस होती है, रात में बार-बार यूरिन के लिए उठना पड़ता है, या यूरिन का फ्लो कमजोर हो गया है, तो बिना किसी संकोच के डॉक्टर से मिलकर यह जांच तुरंत करानी चाहिए.

हड्डियों की मजबूती और इंटरनल ऑर्गन्स की देखभाल

अक्सर हम ऐसा सोचते हैं कि बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना सिर्फ महिलाओं की ही प्रॉब्लम होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. 40 की उम्र के बाद पुरुषों की हड्डियां भी अंदर से कमजोर और खोखली होने लगती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. इस प्रॉब्लम से खुद को बचाकर रखने के लिए शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी का टेस्ट कराना जरूरी है क्योंकि विटामिन-डी के बिना हमारा शरीर कैल्शियम को सही से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. इसके अलावा, हमारे शरीर के मुख्य ऑर्गन्स जैसे लिवर और किडनी ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिए सीबीसी, एलएफटी और केएफटी जैसे बेसिक टेस्ट कराने चाहिए. सीबीसी से शरीर में खून की कमी या इन्फेक्शन का पता चलता है, एलएफटी से लिवर की कंडीशन का पता चलता है और केएफटी से यह पता चलता है कि किडनी खून को अच्छे से साफ कर पा रही है या नहीं. जो लोग बाहर का तला भुना ज्यादा खाते हैं या शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं, उनके लिए ये टेस्ट बहुत ही जरूरी हो जाते हैं.

  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?