Ro no D15139/23

स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की आग में से एक माना जा रहा है. कई लोगों के शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले. माना जा रहा है कि आग से बचने के लिए भागते समय वे इसकी चपेट में आ गए. आग लगने के बाद का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो देखकर आग की भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. आप भी देखें ये वीडियो.

अंदालूसिया क्षेत्र के प्रमुख जुआन मैनुअल मोरेनो ने बताया कि आग में अब तक आठ लोग झुलस चुके हैं, जबकि 23 लोग अभी भी लापता हैं. आग बुझाने के लिए 150 दमकलकर्मी और स्पेन की मिलिट्री डिजास्टर यूनिट के 220 जवान लगातार जुटे हैं. अब तक 3,200 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल और खेती की जमीन जल चुकी है. रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में ब्रिटेन के चार नागरिक समेत कई विदेशी भी शामिल हैं.

इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है स्पेन में

यह आग सिएरा दे लॉस फिलाब्रेस पर्वतमाला (Mountain range)  के पास एक छोटे से गांव में शुरू हुई. अभी तक अधिकारी आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं कर पाए हैं. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते पास के जंगल में फैल गई. स्पेन के ज्यादातर हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं.

अंदालूसिया की इमरजेंसी सर्विस के प्रमुख एंटोनियो सान्ज़ ने बताया कि ज्यादातर लोगों की जान इसलिए गई क्योंकि उन्होंने अधिकारियों की सलाह मानने के बजाय भागने की कोशिश की. कुछ लोग सूखी नदी के रास्ते निकले, लेकिन वही रास्ता उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. उन्होंने बताया कि सात लोग अपनी कार छोड़कर पैदल सुरक्षित जगह पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ता भटकने के कारण उनकी मौत हो गई.

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

      रायपुर/​नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की। इस…

    Read more

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पंजाब में AAP सरकार अब अपनी बदले की…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग