Ro no D15139/23

Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से स्वागत मिला, उससे ऑकलैंड की ठंड भी कम महसूस हो रही है. मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के दौरे पर आया है. मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनसे पहले के नेताओं ने कई अच्छे काम उनके लिए छोड़ दिए थे, जिन्हें अब वह पूरा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने किओरा शब्द कहा जिसके बाद वहां तालियां बजने लगी. “किओरा” (Kia Ora) न्यूजीलैंड की माओरी (Māori) भाषा का एक फेमस अभिवादन है. न्यूजीलैंड में लोग इसे रोजमर्रा की बातचीत में Hello या Hi की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. देखें पीएम मोदी का वीडियो.

40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा

ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. करीब 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है. साथ ही, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा. यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद हो रहा है.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    UP News: वाराणसी में सीवर और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रशासनिक लापरवाही के कारण अधर में लटक गई हैं. तय समय सीमा के बावजूद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर)…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स