Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से सरगुजा के ग्राम बरडीह में बदली ग्रामीणों की जिंदगी

*431 परिवारों तक पहुंचा हर घर नल से शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत*

 

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीह में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब गांव के सभी 431 परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है।

 

जिला मुख्यालय अंबिकापुर से लगभग 37 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बरडीह में पहले महिलाओं और बच्चों को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। पानी लाने में काफी समय और श्रम लगता था तथा स्वच्छ पेयजल के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बनी रहती थीं। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक पाइपलाइन बिछाकर घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अब ग्रामीणों को घर पर ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।

 

ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रजमेन सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन से गांव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। घर-घर नल कनेक्शन मिलने से महिलाओं को विशेष राहत मिली है और अब वे अपने समय का उपयोग परिवार, बच्चों की शिक्षा तथा अन्य उत्पादक कार्यों में कर पा रही हैं।

 

शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता से गांव में जलजनित बीमारियों में कमी आई है तथा स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को समय-समय पर जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और स्वच्छता संबंधी जानकारी भी दी जा रही है, जिससे जल स्रोतों के संरक्षण और सतत उपयोग की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

ग्राम बरडीह के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली योजना बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से उनका जीवन अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है तथा गांव में खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य का वातावरण विकसित हुआ है।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल