Ro no D15139/23

दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की पत्थलगांव में कार्रवाई

6 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने संकलित

जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पत्थलगांव में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 6 नवंबर को की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 6 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पत्थलगांव बस स्टैंड स्थित सेंट्रल रेस्टोरेंट, न्यू बालाजी रेस्टोरेंट, बालाजी फन टू रेस्टोरेंट, रायगढ़ चौक स्थित गोकुल रेस्टोरेंट, रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा डेयरी तथा बस स्टैंड स्थित केक बेकरी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नारियल बर्फी, कलाकंद, बूंदी लड्डू, पनीर एवं भैंस के दूध से बने खोवा के नमूने संकलित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा की जांच के लिए भेजा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिन खाद्य प्रतिष्ठानों में कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संकलित खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जशपुर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बिहान योजना के वित्तीय पहलुओं पर 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ जिला पंचायत जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।…

    Read more

    जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन.

    प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित जशपुरनगर 07 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में आगामी 13…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत