Ro no D15139/23

जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

 
31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा

जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया है। नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त श्री राजेश लखानी ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को भेजे पत्र में जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के सफल संचालन में प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विद्यालय अपने उद्देश्यों की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से होता है, जो नवोदय विद्यालय समिति की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया है। पिछले वर्ष इस परीक्षा के लिए देशभर में 25 लाख 99 हजार 277 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेष रूप से बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। आयुक्त ने बताया कि चयन परीक्षा के अधिकांश अभ्यर्थी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी से अवगत कराने को कहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध सभी माध्यमों से JNVST-2027 के ऑनलाइन पंजीकरण, जवाहर नवोदय विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं तथा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया है। साथ ही जिले के जवाहर नवोदय विद्यालयों को भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पंजीकरण और चयन परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच चयन परीक्षा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ेगी और अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 6 वीं में JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने जिला प्रशासन से अपील की है कि चयन परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे जिला प्रशासन से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर चयन परीक्षा सहित अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएं।

  • Related Posts

    हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात

    दुलदुला में पहली बार शुरू हुई गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती दीपावली पर पहली तुड़ाई से कोरबा में ₹8 हजार के फूलों की बिक्री जशपुरनगर 08 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    छोटी दिवाली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर प्रज्ज्वलित किए दीप

    प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुरनगर 08 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छोटी दिवाली के पावन अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?