Ro no D15139/23

उभरते समाजसेवी संगठन के रूप में दीन-हीन सेवा समिति की सशक्त पहचान

रेड क्रॉस के साथ मिलकर रक्तदान, अंगदान और देहदान जनजागरूकता अभियान की ओर अग्रसर

रायपुर, 19 जुलाई 2026/समाजसेवा के क्षेत्र में तेजी से अपनी विशिष्ट पहचान बना रही दीन-हीन सेवा समिति ने रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान, अंगदान एवं देहदान जैसे मानवीय सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में रेड क्रॉस सोसायटी की ब्लड एवं ऑर्गन डोनेशन कमेटी की परिचयात्मक बैठक राज्य समन्वयक एवं दीन-हीन सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति व्यापक जनजागरूकता, समिति की भावी कार्ययोजना, संगठनात्मक समन्वय तथा समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने इन अभियानों को मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि जनभागीदारी और सतत जागरूकता के माध्यम से ही रक्तदान, अंगदान एवं देहदान जैसे पुनीत कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दीन-हीन सेवा समिति समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाने और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक के उपरांत श्रीमती मनीषा सिंह ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में रक्तदान, अंगदान एवं देहदान को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने देहदान करने वाले परिवारों को विशेष सम्मान प्रदान किए जाने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा एवं दीन-हीन सेवा समिति की श्रीमती पुष्पा नेताम, ऑर्गन डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष श्री रोशन लाल वर्मा, समिति के सदस्य, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। दीन-हीन सेवा समिति की यह पहल समाज में जनसेवा की नई संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    धमतरी में होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल और रचनात्मकता को नई दिशा देने का मंच

      5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन; प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स एवं डिजिटल स्टोरीटेलर्स होंगे शामिल धमतरी, 4 सितंबर 2026। युवाओं में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका  सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

      नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे