Ro no D15139/23

कुलगाम आतंकी हमला अत्यंत दुखद और निंदनीय : डॉ. फारुख अब्दुल्ला

मजदूरों पर हमला अमानवीय कृत्य : उमर अब्दुल्ला

 

हर तरह की मदद करेंगे मृतकों के परिजनों की।धटना क्रम शर्मनाक।शौकत मीर

 

छत्तीसगढ़ के मृतक मजदूरों के परिवार को मुआवजे के साथ पूरी मदद मिले –शिव ग्वालानी

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर दीपक रात्रे और भूपेंद्र की दुखद मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के लेखक एवं उपन्यासकार शिव ग्वालानी ने जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. फारुख अब्दुल्ला तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष शौकत मीर से दूरभाष पर चर्चा कर मृतक मजदूरों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

 

बातचीत के दौरान डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने इस आतंकवादी हमले को अत्यंत दुखद, कायरतापूर्ण और निंदनीय बताते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी कमाने विभिन्न राज्यों में जाते हैं। ऐसे निर्दोष श्रमिकों पर हमला करना मानवता के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

 

ज्ञात हो कि कुलगाम में ईंट-भट्टों पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे मजदूर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

शिव ग्वालानी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है। उन्होंने मृतक दोनों मजदूरों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आर्थिक सहायता से इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, यह केवल मानवीय संवेदना और सहयोग का एक प्रयास है।

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष ( प्रोविन्शनल प्रेसिडेंट)शौकत मीर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कश्मीर का प्रत्येक नागरिक इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की घोर निंदा करता है। हम उपराज्यपाल प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाए। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

 

शिव ग्वालानी ने कहा कि डॉ. फारुख अब्दुल्ला का छत्तीसगढ़ से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अब्दुल्ला ने बातचीत के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मजदूर कहीं भी रोजी-रोटी कमाने जाते हैं, उन पर हमला करना अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य है।

 

शिव ग्वालानी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की व्यवस्था में भी आवश्यक सहयोग कर रही है।

 

लेखक एवं उपन्यासकार शिव ग्वालानी ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से समुचित आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

शिव ग्वालानी

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन