Ro no D15139/23

सावन में घर पर बनाएं शिवजी के लिए ये आसान भोग, घर की चीजों से झटपट करें तैयार

Sawan Special Bhog Recipes: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है. इस दौरान लोग पूजा-पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ को अलग-अलग तरह का भोग भी लगाते हैं. अगर आप भी सावन में घर पर शिवजी के लिए कुछ मीठा या स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों से आप आसानी से भोग (Sawan Special Bhog Recipes) तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही आसान रेसिपी, जिन्हें आप पूजा के बाद प्रसाद के तौर पर भी बांट सकती हैं.

साबूदाना खीर (Sawan Special Bhog Recipes)

सावन और व्रत के दौरान साबूदाना खीर एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसे बनाने के लिए साबूदाना, दूध, चीनी, इलायची और थोड़े ड्राई फ्रूट्स चाहिए. सबसे पहले साबूदाने को कुछ देर पानी में भिगो दें. अब एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दें.

इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब साबूदाना अच्छी तरह नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी और इलायची डालें. आखिर में कटे हुए काजू-बादाम डालकर कुछ देर पकाएं. ठंडा या हल्का गर्म करके भोग लगा सकती हैं.

मखाना खीर

मखाना खीर भी भोग के लिए आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए मखाना, दूध, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. सबसे पहले मखानों को थोड़ा घी डालकर हल्का भून लें.

अब इन्हें थोड़ा दरदरा पीस लें. एक पैन में दूध गर्म करके इसमें मखाना डालें और धीमी आंच पर पकाएं. जब दूध गाढ़ा होने लगे तो चीनी और इलायची मिला दें. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर खीर तैयार करें.

नारियल के लड्डू

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जिसे जल्दी तैयार किया जा सके, तो नारियल के लड्डू (Sawan Special Bhog Recipes) ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए सूखा नारियल, दूध या कंडेंस्ड मिल्क और इलायची की जरूरत होती है.

पैन में नारियल और दूध डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. मिश्रण जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची डालें. गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. चाहें तो ऊपर से नारियल का बुरादा भी लगा सकती हैं.

साबूदाना के लड्डू

साबूदाने से सिर्फ खिचड़ी या खीर ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट लड्डू भी बनाए जा सकते हैं. साबूदाने को हल्का भूनकर पीस लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, पिसी चीनी, इलायची और थोड़े ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अब जरूरत के हिसाब से घी डालकर मिश्रण को बांधें और छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर लें.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पहला दिव्यांग तीज मिलन कराने वाली शुभांगी आप्टे, 14 साल से कर रही हैं निःशुल्क सेवा IMNB रिपोर्टर मनीषा नगारची की खास बातचीत

      IMNB NEWS – रायपुर   रायपुर। राजधानी रायपुर की समाजसेवी डॉ. शुभांगी आप्टे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पर्यावरण संरक्षण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, उनके सेवा के…

    Read more

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?