
Study Abroad Tips: विदेश में पढ़ाई करना लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन केवल Study Abroad Checklistयूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल जाना ही काफी नहीं है. नए देश में पढ़ाई शुरू करने से पहले कई जरूरी तैयारियां करना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. सही प्लानिंग और तैयारी से आप पढ़ाई के साथ-साथ नई जगह पर आसानी से खुद को ढाल सकते हैं.
1.सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
पासपोर्ट, स्टूडेंट वीजा, यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर, एडमिशन लेटर, मेडिकल रिकॉर्ड, बीमा डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी कागजात की मूल एवं डिजिटल कॉपी अपने पास रखें. किसी भी डॉक्यूमेंट्स की कमी आपकी यात्रा या प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी पैदा कर सकती है.
2.रहने की व्यवस्था पहले ही तय कर लें
विदेश पहुंचने के बाद परेशानी से बचने के लिए पहले से ही हॉस्टल, ऑन-कैंपस या ऑफ-कैंपस आवास बुक कर लें. किराया, सुरक्षा और यूनिवर्सिटी से दूरी जैसी बातों का भी ध्यान रखें.
3.बजट और खर्च की योजना बनाएं
केवल ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि रहने, खाने, यात्रा, मोबाइल, बीमा और अन्य डेली खर्च का भी पहले से अनुमान लगाएं. इमरजेंसी में फंड रखना जरूरी है.
4.स्थानीय संस्कृति और नियमों को समझें
जिस देश में पढ़ने जा रहे हैं, वहां की संस्कृति, कानून, सामाजिक व्यवहार और लोकल लैंग्वेज की बेसिक जानकारी पहले से हासिल करें. इससे नए माहौल में घुलने-मिलने में आसानी होगी.
5.स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल तैयारी करें
कई देशों में हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य होता है. यदि आप डेली मेडिसिन लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह और प्रिस्क्रिप्शन साथ रखें ताकि लोकल हेल्थ फैसिलिटी की जानकारी जुटा सकें और अपना इलाज करा सकें.
6.पढ़ाई के तरीके को समझें
फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का तरीका, असाइनमेंट, रिसर्च, प्रेजेंटेशन और एग्जाम का सिस्टम भारत से अलग हो सकता है. इसलिए एकेडमिक नियमों और अपेक्षाओं के बारे में पहले से जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा.
7.मानसिक रूप से भी रहें तैयार
नई जगह, नई भाषा और परिवार से दूरी के कारण शुरुआती दिनों में अकेलापन या तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में पॉजिटिव सोच रखें, नए लोगों से जुड़ें और यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट सपोर्ट सेवाओं का उपयोग करें.









