Ro no D15139/23

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, डिंपू बरुआ के फाउंडेशन को दिए 5 लाख रुपये

Guru Randhawa Assam Flood: पंजाबी सिंगर और गीतकार गुरु रंधावा ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इस तरह वे उन कई सेलिब्रिटीज में शामिल हो गए हैं जो बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं.

Guru Randhawa Came For Help: मदद को आगे आए रंधावा 

गुरु रंधावा ने यह राशि असम के डिजिटल इन्फ्लुएंसर डिंपू बरुआ के माध्यम से दी, ताकि राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक जल्दी, पारदर्शी तरीके से और सही ढंग से पहुंच सके. डिंपू बरुआ इस समय ऊपरी असम के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर राहत कार्य चला रहे हैं.

Dimpu Barua and Hello Life Foundation: हेलो लाइफ फाउंडेशन से मदद जूटा रहे डिंपू 

डिम्पू बरुआ के ‘हेलो लाइफ फाउंडेशन’ ने भी लोगों से मिले सहयोग के जरिए 16.64 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई है. संस्था अगस्त 2026 के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और प्रभावित परिवारों को सीधे आर्थिक सहायता, भोजन, कपड़े और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे.

Assam Flood Death: असम में बाढ़  से हुई मौत 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.35 लाख रह गई है. सबसे ज्यादा असर शिवसागर जिले में देखा गया, जहां 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए. इसके बाद चराइदेव में करीब 40,000 और जोरहाट में 22,000 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए. इस मुश्किल समय में देशभर के लोगों, कई सेलिब्रिटीज और अलग-अलग संगठनों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर सहयोग किया.

It’s Heartbreaking- Guru Randhawa: दिल तोड़ देने वाला दृश्य – रंधावा  

रंधावा ने इस दर्दनाक हालात को “दिल तोड़ देने वाला” बताया. उन्होंने कहा,

Guru Randhawa Punjab Flood: पहले भी मदद को आगे आ चुके हैं रंधावा 

यह पहली बार नहीं है जब रंधावा ने आपदा के समय लोगों की मदद की हो. इससे पहले, 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने डेरा बाबा नानक और धारोवाली में राहत शिविर लगाए थे. उन्होंने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की, टूटे हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज भी उपलब्ध कराए, ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें.

  • Related Posts

    वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

    India ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम…

    Read more

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी