
Salman Khan Weight Loss: सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी ऑफिस पहुंचे थे. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे. कुछ लोगों का कहना था कि सलमान पहले से काफी दुबले नजर आ रहे हैं. इन अटकलों के बीच सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस से मजाकिया अंदाज में पूछा था, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” अब एक्टर ने खुद अपने वजन को लेकर खुलासा कर दिया है.
सलमान खान का खुलासा- ‘मैंने 16 किलो वजन कम किया है’
रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे सलमान खान ने बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस पर बात की. शो में सलमान ने सबसे पहले सोहेल से पूछा कि क्या उन्होंने अपना वजन कम किया है. इसके बाद उन्होंने अपने एब्स दिखाते हुए कहा कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है. इस पर जब सोहेल ने भी अपने वजन कम होने की बात की, तब सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा,
सोहेल खान और सीमा सजदेह के रिश्ते पर भी बोले सलमान
शो के दौरान सलमान ने अपने भाई सोहेल खान से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह की बात मानते हैं. इसके बाद सलमान ने अपने भाई की तारीफ करते हुए कहा,








