Ro no D15139/23

‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति

 

रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर कीट प्रबंधन के जरिए नई गति मिलेगी। इससे रेशम की गुणवत्ता सुधरेगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में इजाफा होगा। राज्य शासन की अनुदान आधारित योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को कम लागत पर गुणवत्तायुक्त तसर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग भी लगातार दिया जाएगा, ताकि तसर पालन को बढ़ावा मिले और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हों।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण आजीविका और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के तहत बीजापुर जिले में पहले प्रीपरेटरी चरण का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।

 

इस योजना का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से तसर रेशम उत्पादन बढ़ाना, हितग्राहियों की उत्पादकता में सुधार करना और उनकी आय में लगातार वृद्धि सुनिश्चित करना है। योजना की खास बात यह है कि प्रत्येक चयनित जिले के लिए एक वैज्ञानिक की नियुक्ति की जाती है, जो पूरे फसल चक्र के दौरान हितग्राहियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर तकनीकी मार्गदर्शन देते हैं। साथ ही तसर पालन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान भी सुनिश्चित किया जाता है। इससे हितग्राहियों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का सीधा लाभ मिलता है और उत्पादन की गुणवत्ता तथा मात्रा दोनों में सुधार होता है।

 

वर्ष 2026-27 के लिए बीजापुर जिले में इस योजना के क्रियान्वयन हेतु एसएमटीसी चेन्नूर (तेलंगाना) की वैज्ञानिक सुश्री रम्या का चयन किया गया है। वे पूरे उत्पादन चक्र के दौरान हितग्राहियों को प्रशिक्षण, तकनीकी परामर्श, फसल प्रबंधन और उत्पादन संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग देंगी। पहले चरण में हितग्राहियों को खाद्य पौधों का प्रबंधन, स्वस्थ डिम्ब समूहों का पालन, नर्सरी विकास, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा आधुनिक तसर उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आगामी उत्पादन सत्र की तैयारियों की समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई गई।

 

योजना के आगामी चरणों में भी हितग्राहियों को नियमित प्रशिक्षण, वैज्ञानिक सहयोग और तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बीजापुर जिले में तसर रेशम उत्पादन को नई गति मिलने के साथ-साथ हितग्राहियों की आय, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी