Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

5 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक, कोच नंदकिशोर साहू भी हुए सम्मानित*

रायपुर. 5 अगस्त 2026. धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोच श्री नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली के पांच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट कर दंतेवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा चितरंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान कोच श्री नंदकिशोर साहू को पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बचेली के खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी