Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ 
 आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण संवर्धन एवं प्रबंधन योजना को तैयार करने हेतु जिले में कार्यरत योग्य तकनीकी सहयोगी/सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन तथा स्थानीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक तथा पात्रता की समीक्षा एवं चयन (डीएलएमसी द्वारा) 13 अगस्त 2026 को निर्धारित है। चयनित संस्थाएं ग्राम सभाओं के क्षमता विकास, वन भूमि सर्वेक्षण संसाधनों की मैपिंग (लघु वनोपज प्रबंधन) जैव विविधता मैपिंग और सामुदायिक वन ससाधन प्रबंधन समिति।को तकनीकी हैंडहोल्डिंग सहयोग प्रदान करेगी।

आवेदन के लिए अनिवार्य पात्रता एवं मापदंड इस प्रकार है कि संस्था द्वारा ग्राम सभाओं को वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आजीविका संवर्धन एव वन प्रबंधन में सहयोग किया गया हो। सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860/राज्य सोसायटी पंजीकरण या सार्वजनिक ट्रस्ट अथवा कंपनी अधिनियम 2013 के तहत गैर-लाभकारी संस्था  के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है। संस्था का गत वर्ष तक वित्तीय ऑडिट पूर्ण होना चाहिए। संस्था नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत हो। छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिलेध्विकासखण्ड में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन कम से कम 03 वर्षों से कार्य अनुभव (सामुदायिक वन अधिकारों की मान्यता सीमांकन/मानचित्रण व प्रबंधन) होना अनिवार्य है। संस्था के चयन हेतु संबंधित ग्राम सभा के प्रस्ताव द्वारा लिखित अनुमोदन/सहमति प्राप्त होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य संस्थाएं अपने समस्त दस्तावेजों अनुभव प्रमाण-पत्रों एवं ग्राम सभा के लिखित अनुमोदन प्रस्ताव के साथ अपना आवेदन पत्र निर्धारित समय-सीमा में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापर में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए  www.surguja.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NEET/JEEऑनलाइन कोचिंग सुविधा हेतु कोचिंग संस्थानों से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय (जीवविज्ञान एवं गणित संकाय) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 एवं 2027-28…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस