Ro no D15139/23

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ 
 सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सीनियर, जूनियर और बालिका वर्ग के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में मानेकशॉ हाउस ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में पिनाका हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में करियप्पा हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।  यह प्रतियोगिता कैडेटों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित हुई।

  • Related Posts

    600.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 06 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 600.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का होगा आयोजन

    लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर रहेगा विशेष जोर   धमतरी, 6 अगस्त 2026/ शासन के निर्देशानुसार 07 अगस्त 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में “चावल महोत्सव” के…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई