Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ऽ जिला कबीरधाम के अलग-अलग थानों में दर्ज झपटमारी के 05 मामलों को निकालने में मिली सफलता

ऽ वृद्ध महिलाओं से चौन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ऽ सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं तीन मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में सायबर थाना एवम थाना पिपरिया पुलिस द्वारा वृद्ध महिलाओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चोरी किये गए सामान की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

जिला कवर्धा में पिछले दो महीने से वृद्ध महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले में पहने सोने चांदी की आभूषणों को झपटमारी कर लेने की घटनाएं सामने आई थी। जिस पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 144/2026 एवं 215/2026, थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 74/26 और चौकी पौड़ी में अपराध क्रमांक 178/25, 97/26 धारा 304 एवं 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना क्रम में तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर तीन मुख्य आरोपी क्रमशः नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े एवम राधेलाल चतुर्वेदी एवं इसके अलावा 03 आरोपी क्रमशः नीतीश बंशे, खेलन डहरिया, बबला डहरिया जो माल खपाने का कार्य करते थे, को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई जिनके द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पहले निगरानी करने के उपरांत वृद्ध महिलाओं के गले से सोने एवं चांदी के आभुषणों को छीनने की घटनाओं को अलग-अलग जगह पर अंजाम दिया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे मोटरसाइकिल से मुंह ढंककर अलग-अलग गांवों में जाते थे और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने एवं चांदी के आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे।

तीनों आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान यह भी बताया गया कि झपटमारी से प्राप्त सोने की आभूषणों को इनके द्वारा नीतीश बंसे, खेलन डहरिया एवं बबला डहरिया को बेचा गया है और कुछ आभूषणों को अपने पास रखा गया है जिस पर इन तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपियों के कथन के आधार पर पुलिस ने उनसे निम्नलिखित संपत्ति बरामद की हैकृ

घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 250,000/- रु

लगभग 06 ग्राम सोना, अनुमानित कीमत 90,000/- रु

आरोपियों के कब्जे से 1,000/- नगद।

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 3,41,000 (तीन लाख इकचालिस हजार रुपये) है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल से निरीक्षक उमाशंकर राठौर, थाना पिपरिया के प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन तिवारी, थाना पांडातराई से निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, चौकी पोड़ी प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण साव, उनी उमा बल्ले, सउनी रूपेंद्र सिंह, सउनि दर्शन साहू, सउनि संजीव तिवारी, प्रआर. चुम्मन साहू, आर. गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर, पूरन डहरिया, संदीप शुक्ला, राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

गिर. आरोपियों के नाम:-

1. नैनदास बंजारे पिता चतुर दास बंजारे उम्र 23 वर्ष

2. मनोज जंागड़े पिता मकसूदन जांगड़े उम्र 22 वर्ष

3. राधेलाल चतुर्वेदी पिता सुंदर चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष

4. बबला डहरिया पिता ओमप्रकाश डहरिया उम्र 28 वर्ष

5. खेलन डहरिया पिता धनौवा डहरिया उम्र 25 वर्ष

6. नितिश बंशे पिता राजकुमार बंशे उम्र 25 वर्ष सभी निवासी बैहरसरी चौकी पोड़ी थाना बोड़ला

  • Related Posts

    बदलाव की बयार: ‘सेवा के संकल्प’ से संवरता बस्तर

    *”सेवा_संकल्प_अभियान”*   *मुख्यधारा में कदम ताल करता युवा,अभाव से उम्मीद की ओर बढ़ता बस्तर*   *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   कभी अपनी भौगोलिक विषमताओं,…

    Read more

    धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *जनसहभागिता से निखर रही बच्चों की मुस्कान और सेहत*   रायपुर, 27 सितंबर 2026/   सेवा, संवेदना और जनसहभागिता की भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान