इस दौरान आम नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित समस्याएं एवं मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों दिए।
जशपुरनगर 10 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान 9 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।









