Ro no D15139/23

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

जशपुरनगर 10 अगस्त 2026/’ नालसा एवं सालसा की योजना के तहत माननीय  सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में विश्व आदिवासी दिवस दिनांक 09.08.2026 के अवसर पर थाना जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय एवं छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करना है।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला
एवं सत्र न्यायाधीश  अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के द्वारा प्री-मैट्रिक अ.ज.जाति बालक छात्रावास जशपुर में विधिक जागरूकता, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फ्रॉड, मोटर यान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को विश्व आदिवासी दिवस, संविधान एवं कानून की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
माननीय कु. चौताली खांडेकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर के द्वारा मोटर यान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शिक्षा का अधिकार, गुड टच एवं बैड टच घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों जानकारी दी।
उक्त साक्षरता शिविर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर, माननीय श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु. पूनम नशीने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर, एवं कु. नेहा तिर्की, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर, प्री-मैट्रिक अ.ज.जाति बालक छात्रावास जशपुर के लगभग 100 विद्यार्थी, अधिक्षक तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी