Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय जशपुर में 55 वर्षीय मरीज की जटिल आपातकालीन शल्यक्रिया सफल गंभीर आंत्र छिद्र और सेप्टिक शॉक से जूझ रहे मरीज को चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

 

जशपुरनगर 11 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय जशपुर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती 55 वर्षीय मरीज की जटिल एवं चुनौतीपूर्ण आपातकालीन शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की है। मरीज आंत्र छिद्र (आंत में छेद), गंभीर संक्रमण (पेरिटोनाइटिस) और सेप्टिक शॉक की स्थिति से जूझ रहा था। अत्यंत गंभीर परिस्थितियों के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों के त्वरित निर्णय, बेहतर आपसी समन्वय, गहन चिकित्सा एवं निरंतर निगरानी से मरीज का सफल उपचार किया गया। स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार के बाद मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं अनुवर्ती जांच की सलाह के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज को 25 जुलाई 2026 की रात लगभग 9 बजे जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में मल एवं गैस का निष्कासन नहीं होने, तेज पेट दर्द, पेट फूलने और उल्टी की गंभीर शिकायतों के साथ लाया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक जांचों के बाद आंत्र में छिद्र होने के कारण पेट के अंदर गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण की गंभीरता के चलते मरीज का रक्तचाप काफी कम हो चुका था तथा किडनी सहित शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों के प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया था।
गंभीर स्थिति में तत्काल शल्यक्रिया का लिया गया निर्णय –
मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रारंभ किया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आपातकालीन शल्यक्रिया को आवश्यक उपचार विकल्प माना गया। मरीज एवं परिजनों को बीमारी की गंभीरता, शल्यक्रिया तथा बेहोशी से संबंधित संभावित जोखिमों और उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं की जानकारी दी गई। परिजनों की सहमति के बाद जिला चिकित्सालय जशपुर में ही तत्काल शल्यक्रिया करने का निर्णय लिया गया। शल्यक्रिया के दौरान मरीज की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही। ऑपरेशन के दौरान उसका रक्तचाप कई बार काफी कम हुआ। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ बेहोशी प्रबंधन के साथ रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक दवाओं का उपयोग किया गया। चिकित्सकीय टीम ने लगातार मरीज की स्थिति की निगरानी करते हुए आवश्यक उपचारात्मक कदम उठाए और जटिल आपातकालीन शल्यक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की।
इस चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया में डॉ. गौरव हरदहा एवं डॉ. भूपेश भगत (सर्जरी), डॉ. आकाश कुजूर (एनेस्थीसिया), डॉ. एस.एल. सिद्धार्थ एवं डॉ. दीपांशु भोय (मेडिसिन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्जरी, एनेस्थीसिया एवं मेडिसिन विशेषज्ञों ने आपसी समन्वय के साथ मरीज की गंभीर स्थिति का प्रबंधन किया। शल्यक्रिया के बाद मरीज को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कर निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। गंभीर संक्रमण एवं लंबे समय तक निम्न रक्तचाप के कारण कुछ समय तक रक्तचाप बनाए रखने वाली दवाओं की आवश्यकता पड़ी। चिकित्सकों, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निर्धारित उपचार और देखभाल लगातार सुनिश्चित की गई। उपचार के दौरान मरीज के रक्तचाप में धीरे-धीरे सुधार हुआ और रक्तचाप बनाए रखने वाली दवाओं को क्रमशः बंद किया गया। संक्रमण एवं अन्य संबंधित जटिलताओं का भी सफलतापूर्वक उपचार किया गया। निरंतर उपचार एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप मरीज की सामान्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
स्वस्थ होकर घर लौटा मरीज, जिला स्तर पर गंभीर उपचार की क्षमता को मिली मजबूती –
वर्तमान में मरीज की स्थिति संतोषजनक है और उसे रक्तचाप बढ़ाने वाली किसी दवा की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार होने के बाद मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवा एवं अनुवर्ती जांच की सलाह के साथ जिला चिकित्सालय जशपुर से छुट्टी दे दी गई।जिला चिकित्सालय जशपुर में अत्यंत गंभीर एवं उच्च जोखिम वाले मरीज की सफल आपातकालीन शल्यक्रिया यह दर्शाती है कि समय पर बीमारी की पहचान, त्वरित चिकित्सकीय निर्णय, विशेषज्ञ सर्जरी एवं एनेस्थीसिया सेवाएं, मेडिसिन विशेषज्ञों का समन्वय, आईसीयू में सतत निगरानी तथा समर्पित नर्सिंग एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के संयुक्त प्रयासों से गंभीर मरीजों का उपचार जिला स्तर पर भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं एवं आपातकालीन शल्य चिकित्सा क्षमता को रेखांकित करती है। साथ ही जिले के गंभीर मरीजों को समय पर स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान