Ro no D15139/23

ग्रामीण परिक्षेत्र के प्रथम एफएसटीपी प्लांट का हुआ शुभारंभ डी-स्लजिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/  जिला में फिकल स्लज प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के प्रथम फिकल स्लज प्रबंधन केंद्र (FSTP) का शुभारंभ केशवपुर में किया गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को फिकल स्लज प्रबंधन इकाई केंद्र के संचालन हेतु डी-स्लजिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंबिकापुर तथा जिला व जनपद के संबंधित अमला उपस्थित रहे।

इस दौरान बताया गया कि इस प्लांट में अंबिकापुर परिक्षेत्र के 123 ग्रामों में स्थापित सैप्टिक टैंक शौचालय को खाली कराने की व्यवस्था किया गया है, साथ ही यदि आस पास के भी जनपदों से मांगध्आवेदन के आधार पर सेप्टिक टैंक खाली कराया जा सकता है। यह प्लांट पूर्णतः प्राकृतिक व वैज्ञानिक तरीके से स्लज को प्रबंधित करने का कार्य करेगा। प्रथम चरण में 50-60 हितग्राहियों के सैप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सूची तैयार किया जा चुका है।

इस इकाई से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलने, जिसके आधार पर ग्रामीणों में सामाजिक एवं आर्थिक रूप आत्मनिर्भरता आएगी। अभियान के तहत लोगों को सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक 2-3 वर्ष के भीतर सेप्टिक टैंक की सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए फिकल स्लज को निर्धारित केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 0 से 10 किलोमीटर तक डिस्लजिंग शुल्क दो हजार निर्धारित है, जबकि अधिक दूरी पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

फिकल स्लज के वैज्ञानिक प्रबंधन से खुले में मल-कीचड़ के निस्तारण पर रोक लगेगी और भूजल, पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में मदद मिलेगी। एफएसटीपी में मल-कीचड़ को विभिन्न चरणों से गुजारकर उपचारित किया जाता है, जिससे उसका सुरक्षित निस्तारण एवं पुनरू उपयोग संभव हो सके। स्वच्छता संदेश के रूप में लोगों से अपील की गई है-“हर 3 साल में सेप्टिक टैंक की सफाई जरूर करवाएं। स्वच्छता को अपनाएं, गांव को स्वच्छ बनाएं।”

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान