Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर-एएसपी ने किया निरीक्षण अपर कलेक्टर सुनील नायक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई, ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

 

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/  15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज पीजी कॉलेज ग्राउंड, अम्बिकापुर में मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण कर समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न दलों ने अनुशासित एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत तथा सेकंड इन परेड कमांडर प्रशिक्षु सुश्री पेविन वर्मा के नेतृत्व में कुल 13 प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। इसमें जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री डिगेश्वर वर्मा, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री विवेक चंद्राकर, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून की कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री भारती मार्कण्डेय, नगर सैनिक बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री महेश कुमार नेताम तथा नगर सैनिक बल महिला प्लाटून की कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री आशी झा शामिल रहीं।

इसी प्रकार नव आरक्षक दल महिला-पुरुष संयुक्त के कमांडर नव आरक्षक 1006 श्री समीर तिग्गा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एनसीसी पुरुष के जेयूओ श्री श्रेयांश कुमार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एनसीसी महिला की जेयूओ सुश्री प्रिंसी तिग्गा, होली क्रास वूमेन्स कॉलेज एनसीसी की एसयूओ सुश्री कुजूर, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर जूनियर डिविजन एनसीसी के श्री उपेन्द्र राजवाड़े, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर स्काउट के श्री रोहित केरकेट्टा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाइड्स की कुमारी आस्था गुप्ता तथा अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरनीबेड़ा की कुमारी मोनिका मिंज के नेतृत्व में विभिन्न दलों ने परेड का फाइनल रिहर्सल किया।

पुलिस बैंड, पीटी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस जवानों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नवोदय, कार्मेल स्कूल, हॉलीक्रॉस स्कूल, मोंटफॉर्ट, उर्सू लाइन एवं सैनिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति देंगे।

समारोह के दौरान शहीद वीर जवानों के परिवारों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। इससे समारोह में देशभक्ति, सम्मान और गौरव की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

15 अगस्त को पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त 2026 को पीजी कॉलेज ग्राउंड, अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, आदिवासी सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीबी-जी-राम-जी के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर बस्तर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

      2 अक्टूबर से 15 जनवरी तक तैयार होगी व्यापक कार्ययोजना जगदलपुर, 29 सितम्बर 2026/ जिला पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में सोमवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन के लिए…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन से कुमारी बाई के परिवार को मिला स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षा का उपहार

    राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग