Ro no D15139/23

वीबी-जी-राम-जी के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर बस्तर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

2 अक्टूबर से 15 जनवरी तक तैयार होगी व्यापक कार्ययोजना

जगदलपुर, 29 सितम्बर 2026/ जिला पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में सोमवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन के लिए गारंटी यानी वीबी-जी-राम-जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान के निर्माण को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, तकनीकी समन्वयक, सभी जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक, बेयरफुट टेक्नीशियन, नागरिक समाज संगठन तथा विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी, प्रोग्रामर एवं तकनीकी सहायकों द्वारा उपस्थित मैदानी अमले को विकसित ग्राम पंचायत प्लान की अवधारणा, ग्राम पंचायत स्तर पर योजना निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, तकनीकी बारीकियों और ऑनलाइन प्रणालियों का विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों को बताया गया कि विकसित ग्राम पंचायत प्लान की विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण 2 अक्टूबर से 15 जनवरी 2027 के मध्य चरणबद्ध रूप से संपन्न किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पहली विशेष ग्राम सभा से होगी। इस तय समय-सीमा के भीतर युक्तधारा पोर्टल के उन्नत संस्करण और जीआईएस मैपिंग के माध्यम से भू-स्थानिक आंकड़ों का अध्ययन कर विकासात्मक अंतरालों की पहचान की जाएगी, ताकि जमीनी प्राथमिकताओं के आधार पर सटीक योजना तैयार हो सके। इसके साथ ही जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु अनुकूलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लाइन विभागों के साथ अंतर-विभागीय अभिसरण (कन्वर्जेंस) स्थापित करते हुए योजनाओं को अंतिम रूप देने पर विशेष बल दिया गया।
इस जिला स्तरीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर एक व्यवस्थित, साक्ष्य-आधारित एवं जनसहभागी विकास योजना तैयार करना है। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे 2 अक्टूबर से 15 जनवरी की निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्राम सभाओं के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि वीबी-जी-राम-जी योजना का धरातल पर  सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    सेवा ही संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत विशेष सेवा शिविर आयोजित

    आठ वार्डों के हितग्राहियों ने प्रस्तुत किए आवेदन, 25 व्यापार अनुज्ञप्तियों की कार्यवाही पूर्ण अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/  ‘‘सेवा ही संकल्प अभियान 2026’’ के अंतर्गत मंगलवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

    Read more

    अंगना मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की रही सक्रिय सहभागिता

      मेहंदी, क्विज, चित्रकला और पोषण रंगोली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों को किया गया…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग