Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन से कुमारी बाई के परिवार को मिला स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षा का उपहार

राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इस पहल से छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा के विभिन्न परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और शौचालय की सुविधा ने परिवारों को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान की है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के आधार पर ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्र परिवारों की प्रक्रिया शुरू की गई। पंचायत स्तर पर प्रस्तावित हितग्राहियों का सत्यापन कराया गया तथा ग्रामसभा से अनुमोदन प्राप्त किया गया। नवीन पात्र परिवार पाए जाने पर पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम लक्ष्मणभरदा की श्रीमती कुमारी बाई का भी व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए चयन किया गया और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य के लिए 12 हजार रूपए की स्वीकृत किया गया। शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही परिवार को शौचालय के नियमित उपयोग एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। घर में व्यक्तिगत शौचालय बनने के बाद परिवार के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया। अब परिवार के सदस्यों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। विशेष रूप से महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा का अनुभव हुआ है। बच्चों में दस्त एवं अन्य बीमारियों की स्थिति में भी कमी आई है। घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनने से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

श्रीमती कुमारी बाई बताया कि घर में शौचालय होने से परिवार को बहुत सुविधा मिली है। अब खुले में शौच जाने की लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। परिवार में आए इस बदलाव का प्रभाव अन्य परिवारों पर भी पड़ा है। व्यक्तिगत शौचालय के उपयोग से मिलने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभ को देखते हुए गांव के अन्य परिवार भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हुए हैं। स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था होने से परिवार में बीमारियों की संभावना कम हुई है। इसके परिणामस्वरूप दवाई एवं उपचार पर होने वाले खर्च में कमी आई है। बीमारी कम होने से परिवार के सदस्यों के कार्य दिवस भी बच रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है। स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं शनिवार को घर-घर से कचरा संग्रहण किया जाता है। इससे गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में मदद मिल रही है। श्रीमती कुमारी बाई ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त की।

  • Related Posts

    सेवा ही संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत विशेष सेवा शिविर आयोजित

    आठ वार्डों के हितग्राहियों ने प्रस्तुत किए आवेदन, 25 व्यापार अनुज्ञप्तियों की कार्यवाही पूर्ण अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/  ‘‘सेवा ही संकल्प अभियान 2026’’ के अंतर्गत मंगलवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

    Read more

    अंगना मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की रही सक्रिय सहभागिता

      मेहंदी, क्विज, चित्रकला और पोषण रंगोली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों को किया गया…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग