Ro no D15139/23

विभाजन की विभीषिका, वंदे मातरम् और तिरंगा यात्रा पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन महापौर  संजय पांडेय, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह सहित अधिकारियों और नागरिकों ने किया अवलोकन

 

जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ की थीम पर जनसंपर्क विभाग द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को स्वतंत्रता दौड़ के दौरान महापौर श्री संजय पांडेय, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन के दौरान विस्थापितों की पीड़ा, संघर्ष और दर्द को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महापौर श्री संजय पांडेय ने कहा कि भारत विभाजन की विभीषिका ने देशवासियों को गहरा दंश दिया था। विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इस प्रकार की छायाचित्र प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौर की घटनाओं और विस्थापितों के दर्द को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

‘वंदे मातरम’ थीम पर प्रदर्शित छायाचित्रों का उल्लेख करते हुए महापौर ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘आनंदमठ’ से देश के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रभावना और देशभक्ति का प्रतीक बनकर उभरा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसने लोगों में राष्ट्रीय चेतना और एकता की भावना को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अपील पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक देशभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बस्तर जिले में भी तिरंगा यात्रा सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा की झलकियों को भी इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री ने नागरिकों से की हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज…

    Read more

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

      रायपुर, 14 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!