Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

महापौर, कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जगदलपुर शहर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देशभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत सुबह 8 बजे ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से हुई। इससे पहले अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सिरहासार भवन के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महापौर श्री संजय पांडेय, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने दौड़ लगाई। महापौर श्री संजय पांडेय, कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किए ।

दौड़ माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चैक, शहीद पार्क चैक, पुराना बस स्टैंड, एसबीआई चैक, मेन रोड, गोल बाजार चैक और मिताली चैक से होते हुए पुनः माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर एवं होमगार्ड के जवान, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी, विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दौड़ ने शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ खेलों के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ का शपथ लिया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग