Ro no D15139/23

अपेक्स बैंक में रक्तदान शिविर, थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए जुटा रक्त

*अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता की पहल पर नवा रायपुर और पंडरी शाखा में हुआ आयोजन*

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपेक्स बैंक मुख्यालय नवा रायपुर और अपेक्स बैंक शाखा पंडरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपेक्स बैंक और काश फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता की पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक एवं अपर आयुक्त सहकारिता श्री के. एन. कांडे, काश फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती काजल सचदेव और चेयरमैन श्री सुरेश सचदेव भी उपस्थित रहे।

*थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पहल*

यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया और अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इन बीमारियों से प्रभावित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और उन्हें निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

*42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद बच्चों के उपचार में*

शिविर में अपेक्स बैंक मुख्यालय, पंडरी शाखा, पंजीयक सहकारिता कार्यालय, बैंक के हितग्राहियों तथा अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद बच्चों के उपचार में किया जाएगा।

*सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण*

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में जयदीप ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर सहित अपेक्स बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम श्री अरुण पुरोहित, श्री एल. के. चौधरी, श्री अजय भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपेक्स बैंक की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रति बैंक की संवेदनशील प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है। रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी अभियान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग