Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह  काउंसलिंग   विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित सूची के अनुसार संबंधित आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न होगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को कक्षा 8वीं की अंकसूची, अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा।
उन्होंने बताया कि  काउंसलिंग  के उपरांत प्रवेश के लिए पात्र पाए गए विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों एवं पालकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7859096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जशपुर जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

    जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग