जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर निवास एवं कलेक्टोरेट में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा
*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…
Read more








