Ro no D15139/23

कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। स्वतंत्रता दिवस की कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात कलेक्टोरेट के मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे, तभी राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में पूरी क्षमता के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और बदलती जीवनशैली के कारण गैर-संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए हमें अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। अनावश्यक तनाव से बचने के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम एवं योग करें और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक खानपान अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना केवल व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपना संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां ने  कार्यक्रम को उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर