Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

*अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने ध्वजारोहण कर दी राष्ट्रध्वज को सलामी, पर्यटन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान देश-दुनिया तक पहुंचाने का दोहराया संकल्प*

 

रायपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मुख्यालय में राष्ट्रीय पर्व उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में अपने सपनों को साकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, लोक परंपराओं, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों और जनजातीय जीवनशैली के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। पर्यटन मंडल का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध विरासत और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के पर्यटकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिलेगा।

 

श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। राज्य के पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने, पर्यटकों के अनुभव को सुखद बनाने तथा छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पर्यटन मंडल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति, प्रदेश के विकास तथा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

  • Related Posts

    कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने अधिकारियों को दिए निर्देश

    ऑयल पॉम, समेकित फलोद्यान और माली प्रशिक्षण से किसानों एवं युवाओं को जोड़ने पर जोर   धमतरी, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक की…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 2 अक्टूबर को मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा विशेष आयोजन, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

    वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य, अधिकार और वित्तीय सुरक्षा पर होगा जागरूकता कार्यक्रम   धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर