Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

 

कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत

शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मिली स्वीकृत

रायपुर, 17 अगस्त 2026/प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं, ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

वार्ड क्रमांक 05, लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने स्थित नाला निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी घर से लेकर टावर तक सीसी रोड व ढक्कन नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08, मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वायरलेस ऑफिस सुशील दास, बिर्जेश, कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत इमली डुग्गू मनबोध टांडे घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड बनने वाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद घर से अजलू घर तक व शिव मंदिर से अजय सहिस घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 19.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक व एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी रोड व अटल आवास अन्नपूर्णा श्वास घर से नाली तक नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 12 लाख, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख शामिल है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत सराईपारा बस्ती व अन्य विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में सोनी घर से विजय साहू घर तक एवं कोटवार से सुकृत सहिस घर तक एवं राम अवतार घर से केनाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 65भेरोताल प्रेम नगर मेन रोड से सामुदायिक भवन से पप्पू पटेल घर तक एवं वेद प्रकाश पटेल घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गोपालपुर मेन रोड भारिया ढाबा से लेकर राजकुमार सोनिकर घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 25 ला…

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी