Ro no D15139/23

विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

 

धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहकर प्रभावी, परिणाममूलक और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।
बैठक में स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा, श्रम सहित कुछ विभागों की प्रगति और कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं आता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभागीय कार्यों, योजनाओं और जिले की प्रगति से संबंधित आंकड़ों की अद्यतन एवं समुचित जानकारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, विद्यालयों की स्थिति तथा शिक्षा संबंधी प्रमुख संकेतकों की जानकारी अधिकारियों से ली। इसी तरह पशु चिकित्सा विभाग से जिले में पशुधन, दुग्ध उत्पादन तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई। अपेक्षित जानकारी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को गंभीरता से तैयारी करने और मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जमीनी स्थिति का नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करें। लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में समयबद्ध प्रगति लाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
कलेक्टर ने जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों, नवाचारों, जनहितकारी गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की प्रमाणिक जानकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपलोड करें, ताकि जिले में हो रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, नगरनिगम आयुक्त श्री अरूण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी