Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदली जानू जायसवाल की जिंदगी, शून्य हुआ बिजली बिल

*3 किलोवाट सोलर रूफटॉप सिस्टम से हर महीने 3 से 4 हजार रुपये की बचत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी*

रायपुर, 17 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ अपने मासिक बिजली खर्च को कम कर रहे हैं। जांजगीर निवासी श्री जानू जायसवाल की कहानी इस योजना से मिल रही आर्थिक राहत और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था का उदाहरण है।

श्री जानू जायसवाल ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 1.08 लाख रुपये की सहायता मिली। योजना के तहत उपलब्ध आसान ऋण सुविधा ने भी सोलर सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया को उनके लिए सुगम बनाया।

श्री जायसवाल बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 3 से 4 हजार रुपये तक आता था। हर महीने बिजली बिल के रूप में खर्च होने वाली यह राशि परिवार के बजट पर असर डालती थी। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अब बिजली बिल में होने वाली बचत परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य के लिए बचत करने में उपयोग हो रही है।

श्री जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने का अवसर भी दिया है। घर की छत पर सौर ऊर्जा का उत्पादन होने से बिजली खर्च कम हुआ है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान मिल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च कम करने की अपील की। राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसी पहलें नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    – सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित

      राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी