Ro no D15139/23

उद्यानिकी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 अगस्त

विपरीत मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बीमा कराने की अपील

धमतरी, 20 अगस्त 2026। राज्य शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा खरीफ मौसम 2026 में उद्यानिकी फसलों को विपरीत मौसम एवं प्राकृतिक जोखिमों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। योजना के तहत जिले में अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ मौसम में टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद जैसी अधिसूचित फसलों को योजना में शामिल किया गया है। योजना के माध्यम से कम या अधिक तापमान, बीमारी के अनुकूल मौसम, कीट एवं व्याधियों का प्रकोप, लगातार अवर्षा तथा ओलावृष्टि सहित मौसम संबंधी जोखिमों से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

ऋणी किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान

योजना ऋणी कृषकों के लिए विकल्प चयन अर्थात बाहर रहने की प्रक्रिया के आधार पर क्रियान्वित होगी। जो ऋणी किसान योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र बीमा आवेदन की अंतिम तिथि से कम से कम 7 दिन पूर्व संबंधित वित्तीय संस्था में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में घोषणा-पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक द्वारा उस मौसम के लिए स्वीकृत अथवा नवीनीकृत अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। बैंक स्तर पर किसी प्रकार की चूक अथवा त्रुटि होने पर स्वीकार्य बीमा दावों के भुगतान के लिए संबंधित बैंक उत्तरदायी होगा।

यह है बीमा कराने की प्रक्रिया

खरीफ 2026 में ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसानों को अधिसूचित फसल के अनुसार निर्धारित कुल बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम, जो भी कम हो, किसान अंश के रूप में जमा करना होगा।

अऋणी किसान फसल लगाने का स्वघोषित प्रमाण-पत्र, नक्शा-खसरा, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, जिसमें आईएफएससी कोड अंकित हो, प्रस्तुत कर फसल का बीमा करा सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर अपनी अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराएं, ताकि प्राकृतिक एवं मौसमजनित जोखिमों की स्थिति में संभावित आर्थिक नुकसान से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण*   *सामाजिक भवन परिसर में स्थायी…

    Read more

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 28 नवम्बर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की।

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?