Ro no D15139/23

धमतरी में कल सजेगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला

 

ट्राइफेड के संग स्थानीय हुनर भरेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उड़ान

​रायपुर, 20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रचने-बसने वाली अनूठी जनजातीय कला, पारंपरिक हस्तशिल्प और प्राकृतिक वनोपजों को अब देश और दुनिया के बड़े बाजारों में एक नई पहचान मिलने जा रही है। धमतरी जिले के जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, वन धन विकास केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और स्थानीय उद्यमियों के हुनर को आर्थिक मजबूती देने के ध्येय से 21 अगस्त 2026 को आजीविका महाविद्यालय, धमतरी में एक वृहद ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेले’ का आयोजन किया जा रहा है।

​ जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन कार्यरत्त भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राइफेड) के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन धमतरी के विशेष सहयोग से आयोजित यह मेला केवल एक प्रदर्शनी भर नहीं है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों को सीधे राष्ट्रीय विपणन नेटवर्क से जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा।

​राष्ट्रीय मंच और ट्राईब्स इंडिया के दरवाज़े खोलती एक पहल

​इस मेले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें भाग लेने वाले पात्र जनजातीय कारीगरों और उत्पादक समूहों का ट्राइफेड (TRIFED) के साथ एम्पेनलमेंट (सूचीबद्धता) किया जाएगा। एक बार पंजीकृत हो जाने के बाद, इन कारीगरों को देश भर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों, जनजातीय मेलों और ट्राइफेड के प्रमुख ‘ट्राईब्स इंडिया’ (Tribes India) बिक्री केंद्रों के माध्यम से अपने उत्पाद बेचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इससे न केवल बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, बल्कि कारीगरों की आय और आजीविका के अवसरों में भी सीधी बढ़ोतरी होगी।

​मेले में दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा की झलक

​इस सूचीबद्धता मेले में पारंपरिक कला और आधुनिक बाजार की प्राथमिकताओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले में विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित और सूचीबद्ध किए जाएँगे। जिसमें पारंपरिक वस्त्र, धातु शिल्प (ढोकरा/बेल मेटल), मिट्टी शिल्प, तथा बाँस एवं बेंत से निर्मित कलाकृतियाँ शामिल है। इसी तरह ​सांस्कृतिक धरोहर व आभूषण में जनजातीय आभूषण,पारंपरिक चित्रकला, हस्तनिर्मित उपहार और दैनिक उपयोग के उत्पाद के साथ साथ ​प्राकृतिक एवं जैविक उत्पाद में शुद्ध जैविक खाद्य सामग्रियां, जड़ी-बूटियां और वनोपज पर आधारित प्रसंस्कृत उत्पाद शामिल है।

​ ​मेले के महत्व को रेखांकित करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन जनजातीय विकास को केवल सीमित कल्याणकारी योजनाओं के चश्मे से नहीं देख रहा, बल्कि इसे कौशल विकास, आजीविका, उद्यमिता और व्यापक बाजार से जोड़कर एक समग्र स्वरूप दे रहा है। ट्राइफेड के साथ यह रणनीतिक साझेदारी स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाकर कारीगरों के हुनर को स्थायी आर्थिक शक्ति में बदलने का काम करेगी। ​वहीं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने कहा कि धमतरी के जनजातीय क्षेत्रों में शिल्प और स्थानीय संसाधनों का अतुलनीय भंडार है। इन उत्पादों को ब्रांडिंग और राष्ट्रीय बाजार की मांग से जोड़ना जनजातीय आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। ​

इस मेले में शामिल होने के लिए प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट उत्पादों के नमूनों (Samples) के साथ आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण-पत्र,​संस्थागत प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हों) जैसे उद्यम पंजीयन, किसान उत्पादक संगठन (FPO) पंजीयन, संस्था/सोसायटी पंजीयन, एवं FSSAI प्रमाण-पत्र के साथ ​उपस्थित होका स्थल पर ही पंजीयन कर सकते है। जिन कारीगरों के पास व्यावसायिक पंजीयन नहीं है, उनके लिए मेले के दौरान आयोजन स्थल पर ही उद्यम पंजीयन की तत्काल सुविधा और विशेषज्ञ व्यावसायिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Related Posts

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण*   *सामाजिक भवन परिसर में स्थायी…

    Read more

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 28 नवम्बर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की।

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?