Ro no D15139/23

छात्रावास-आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर उपलब्ध

अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आश्रम-छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इन संस्थाओं में निवासरत छात्रावासी छात्र-छात्राओं का पंजीयन विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in में किया गया है।

पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उक्त पोर्टल में प्रवेशित समस्त छात्र- छात्राओं की जानकारी को पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित किया जाए। लिंक https://hmstribal.cg.nic.in के माध्यम से ’’विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट’’ मेनू में क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समस्त संस्था (शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्था, विशिष्ट संस्थायें आदि में) प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी एवं हर माह की उपस्थिति (अगले माह की 10 तारीख तक) पोर्टल में प्रदर्शित की जाएगी। पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी ’’नया क्या है’’ टैब में क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ